आइडिया पेश करें बेहतर तरीके से
कई बर ऑफिस में आपको उपयोगी विचार आते हैं, पर आप इन्हें सबके सामने सही तरह से पेश नहीं कर पाते हैं। अब आप माइक्रोसॉफ्ट के फ्री Office Sway एप् की मदद से अपने विचारों को टेक्स्ट और इमेज की मदद से एक लेआउट के रूप् में पेश कर सकते हैं। इससे आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से प्रेजेंट कर सकते हैं। आपको एप् में अपने माइक्रोसॉफ्ट अकांउट से साइनअप करना पड़ेगा। इससे आप जो भी काम करेंगे, वह अपने आप वनड्राइव क्लाउड स्टोरेज पर अपने आप अपलोड हो जाएगा। खाली लेआउट से शुरूआत करके आप टाइटल, पिक्चर, हेडर आदि डाल सकते हैं। हर फोटो को कैप्शन दिया जा सकता है। इसमें क्रॉपिंग ऑप्शन भी है।