ऑफलाइन खरीदारों के लिए ऑफर्स

ऑनलाइन खरीददारी करने वाले लोगों को विभिन्न एप्स और वेबसाइट्स की मदद से डिस्कांउट्स और डील्स मिलती हैं। यही काम Freedom Desi एप ऑफलाइन खरीददारों के लिए करता है। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर की मदद से एक रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह आपकी लोकेशन पता करेगा और आपके आस-पास के इलाके के मॉल्स और मार्केट्स से डील्स दर्शाएगा। एक बार जब आप कोई खास मार्केट या मॉल चुनेंगे तो एप आपको विभिन्न स्टोर्स में चल रहे ऑफर्स की लिस्ट दर्शाएगा। ऑफर प्राप्त करने के लिए आपको ग्रेब ऑफर बटन पर टैप करना होगा। यह आपके अकाउंट से जुड़ जाता है और आप ऑफर को स्टोर पर प्राप्त कर सकते हैं। एडवांस्ड खरीददारों के लिए किसी खास मॉल के लिए एक शॉपिंग प्लान तैयार करने का विकल्प मिलता है। आप एप की मदद से दोस्तों को आमंत्रित भी कर सकते हैं। अगर आप डील्स की तलाश में रहते हैं तो आप यह एप् काम में ले सकते हैं। यह फ्री एप्लीकेशन है। यह एप एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइसेज पर बखूबी काम कर सकता है।