पतले क्रेडिट कार्ड के आकार में फोन
दो एल का ईटी 106 कार्ड फीचर फोन 500 एमएएच लिथियम आयन बैटरी के साथ पैक किया गया है। यह दो दिन का टॉकटाइम और तीन दिन का स्टैंडबाई टाइम देता है। यह उन लागों के लिए एक आदर्श विकल्प है जिन्हें कॉम्पैक्ट, पतला और बहुत मजबूत डिवाइस पसंद है। यह फोन 4 जी सिम इनेबल होने के साथ माइक्रोसिम कार्ड लगाकर एक सामान्य फोन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ 3.0, एफएम, एसएमएस पढ़ना/भेजना और एमपीथ्री प्लेयर जैसी सुविधाएं हैं। यह एक पतला और अल्ट्रालाइट फोन है।इ यह जीएसएम इनेबल है और एक स्टैंडअलोन फोन के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है तथा ब्लूटूथ के माध्यम से आपके मुख्या स्मार्टफोन के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है। एक बार जुड़ने के बाद यह यूजर के संपर्क, एसएमएस, कॉल हिस्ट्री को पढ़ने के लिए अनुमति भी देता है और कॉल करने की सुविधा भी प्रदान है। इसका वजन 50 ग्राम है। इसकी स्क्रीन 1.8 इंच है। इसमें 262 ’के’ पिक्सल्स और टीएफटी एलसीडी है। यह एक उपयोगी डिवाइस है।