फोटोज को कर सकते हैं व्यवस्थित 

कई लोगों के स्मार्टफोन में सैकडों फोटोज इकट्ठा हो जाते है। डिफॉल्ट एंड्रॉइड गैलेरी एप बेसिक इस्तेमाल के लिए अच्छा है, पर यह आपकी फोटोज को व्यवस्थित नहीं करता।  Tidy फोटो एलबम एप इस समस्या को हल कर सकता है। यह अपने आप डिवाइस को स्कैन करता है और फोटोज को तारिख के हिसाब से ग्रुप कर देता है। आप फोटोज को फाइल लोकेशन के आधार पर ग्रुप कर सकते है। किसी भी ग्रुप पर क्लिक पर इमेज थंबनेल के रूप में नजर आती है। जब भी कोई इमेल गैलेरी में आती है तो यह फोटोज को व्यवस्थित करने के लिए रिमांइडर दे सकता है। आप इमेज को आसानी से शेयर ,एडिट या वॉलपेपर के रूप में सेट कर सकते है।