परंपराओं से जोड़ने वाला शक्ति एप
अगर आप त्योहारी आनन्द में सराबोर होना चाहते हैं तो आप अपने स्मार्टफोन में सारेगामा शक्ति एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप में एक साथ कई पूजाओं और आरतियों की सही विधि बताई गई है। अगर आप किसी व्रत की पौराणिक कथा, आरती का पद्य, पूजन सामग्रियों के विषय में नहीं जानते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, यह एप मदद करेगा। अगर यह नहीं समझ पा रहे कि अपने बच्चों, को पौराणिक महत्व की बातें कैसे बताएं, तो भी यह एप मदद करेगा। इस एप में कई मशहूर भजन कलाकारों द्वारा गाए हुए भजन मौजूद हैं। इस एप् में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, करवा चौथ और दीपावली सहित सभी धार्मिक अवसरों के लिए पूजाओं की सूची दी गई है। इसमें एक यूजर फ्रेंडली इंटरफेस तैयार करने की कोशिश की है जिससे त्योहारों के दौरान पूजा करने में मदद मिल सकें। इसमें विशेष प्रसादों के व्यंजन, विभिन्न अवसरों पर उपवास की विधियां व वास्तविक पूजा संस्कार बताए गए हैं। न्यूक्लियर फैमिलीज को परंपराओं से जोड़ने में इस एप की काफी अहम भूमिका साबित हो सकती है।