टार्गस स्मार्ट सर्ज 4 से मिलेगी सुरक्षा
टार्गस ने हाल ही में ’स्मार्ट सर्ज 4’ पेश किया है, जिसमें दो यूएसबी पोर्ट भी मौजूद हैं। यह सर्ज प्रोटेक्टर डिवाइसेज को अपने पावर मल्टीप्लायर की क्षमता से अधिक बिजली लेने से रोकता है। ऐसा होने पर यह पावर से डिस्कनेक्ट हो जाता है। इससे अस्थिर वोल्टेज से होने वाले नुकसान को सहन करते हुए डिवाइसेज का जीवनकाल बढ़ता है। यह अचानक आने वाले बिजली के झटकों से महंगे उपकरणों से बचाने के लिए बनाया गया है। इसमें न सिर्फ सुरक्षा साधन औ कई आउटलेट हैं, बल्कि मोबाइल फोन, आईपैड, आईफोन, स्माटफोन और मध्यम-आकार वाले घरेलू उपकरणों की सुरक्षित चार्जिंग के लिए दो यूएसबी पोर्ट भी दिए गए हैं। इसमें ओवरलोड प्रोटेक्शन, 1000 जूल्स तक सर्ज प्रोटेक्शन, नॉन-फ्लेमेबल केस और यूएसबी स्मार्ट डिटेक्शन जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। इसे इलेक्ट्रिकल उपकरणों को फेल या नष्ट होने से बचाने के लिए तैयार किया गया है। इस डिवाइस में चाइल्ड सेफ्टी शटर भी लगे हुए हैं जो बच्चों को सॉकेट के अंदर बारीक चीजें या उंगली डालने से रोकते हैं।