हर तरह की न्यूज पढ़े आसानी से

आज के दौर में इंटरनेट पर खबरों की कोई कमी नहीं है। लोगों के पास समय कम है, ऐसे में कई न्यूज एग्रीगेटर और डिजिटल मैग्जीन्स काम कर रही हैं। Swen एप भी न्यूज के लिहाज से काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसको मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। यह बिना विज्ञापन के काम करता है। यह विभिन्न स्रोतों से न्यूज और अन्य कंटेंट प्राप्त करता है। जब आप पहली बार इस एप को रन करते हैं तो अपनी रुचि के विषयों का चयन कर सकते हैं। आपको रीडिंग के लिए साइन अप या लॉगइन करने की जरूरत नहीं हैं। अगर इंटरनेट कनेक्शन धीमा है तो 2 जी मोड इनेबल कर सकते हैं। इससे सभी इमेज हट जाएंगी और एप टेक्स्ट तेजी से लोड हो सकेगा।