वीडियो रिकॉर्डिग में सही आरिएंटेशन 

जब आप अपने स्मार्टफोन से कोई वीडियो रिकॉर्ड करते है तो इसके ओरिएंटेशन की समस्या बनी रहती है। फोन को घुमाते ही रिकॉर्डिग का ओरिएंटेशन बदल जाता है और यह होरिजेंटल और वर्टिकल व्यूज का मिक्स बन जाता है। अब आप Horizon एप की मदद से वीडियो रिकॉर्ड करते समय ओरिएंटेशन की समस्या से मुक्ति पा सकते है। यह फोन को पहले से सेट ओरिएंटेशन  मे वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए बाध्य करता है। इससे आप वीडियो रेज्योल्यूशन और वीडियो क्वालिटी में भी बदलाव कर सकते है। इसमें फ्रंट और रेयर कैमरे का इस्तेमाल कर वीडियो रिकॉर्ड करने का विकल्प भी है। यह एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस पर काम करता है।