नए शहर में खोजें सबसे अच्छी जगह
जब आप किसी नए शहर में जाते है तो सबसे पहले आपको वहां ठहरने के लिए किसी स्थान की जरूरत पडती है। ऐसे में आप FlatChart एप की मदद ले सकते हैं। यहां आपको एक फ्री प्रोफाइल बनाना पडता है। इसके लिए फेसबुक क्रेडेंशियल्स की जरूरत पडती है। यह फेसबुक के डाटा तक एक्सेस करता है, पर फेसबुक पर कुछ पोस्ट नहीं करता। अकाउंट बनने के बाद आप किसी स्थान या रूममेट की तलाश कर सकते है। अपनी जरूरत के बारे में पोस्ट करने पर एप अपने डाटाबेस में सर्च करता है। इसके बाद आप लिस्ट में अपनी पसंदीदा जगह चुन सकते है। यहां आपको एक फ्री पर्सनल असिस्टेंट भी मिलता है, जो आदर्श जगह खोजने में मदद करता है।