बिना मोबाइल डाटा शेयर करें फाइल्स
अगर आप फाइल ट्रांसफर और शेयरिंग एप्लीकेशन खोज रहे हैं तो जेंडर (XENDER) इस्तेमाल कर सकते है। यह एंड्रॉइड , आईफोन , विंडोज मोबाइल, विंडोज पीसी और एप्पल मैक सिस्टम के बीच आसान ट्रांसमिशन ऑफर करता है। इसके लिए यूएसबी कनेक्शन या पीसी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना जरूरी नहीं है। इसका उपयोग फाइल्स को ही भी, कभी भी ट्रांसफर करने के लिए कर सकते है। इसकी मदद से आप डॉक्यूमेंट्स ,म्यूजिक,पिक्चर्स से लेकर वीडियो और एप्स को भी ट्रांसफर कर सकते हैं। अगर आपको किसी दोस्त के फोन में कोई खास एप पंसद आता हैं तो जेंडर की मदद से तुरंत उसे अपने फोन में ले सकते है। जेंडर फाइल्स देखने , कहीं भी ले जाने या मिटाने और फोन स्टोरेज खाली के लिए एक बैकअप कॉपी बनाने की भी सहूलियत देता है। इससे कॉन्ट्रैक्ट्स ,इमेज ,म्यूजिक , वीडियो , गेम्स या अन्य फाइल्स पुराने फोन से नए फोन में ले जा सकते है। यह मोबाइल डाटा का इस्तेमाल किए बगैर फाइल साझा करने की सुविधा देता है।