बिना मोबाइल डाटा शेयर करें फाइल्स
अगर आप फाइल ट्रा्रंसफर और शेयरिंग एप्लीकेशन खोज रहे हैं तो जेंडर ( XENDER ) इस्तेमाल कर सकते हैं । यह एंड्रॉइड, आईफोन, विंडोज पीसी और एप्पल मैक सिस्टम के बीच आसान ट्रांसमिशन ऑफर करता हैं । इसके लिए यूएसबी कनेक्शन या पीसी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना जरूरी नहीं हैं । इसका उपयोग फाइल को कहीं भी, कभी भी ट्रा्रंसफर करने के लिए कर सकते हैं । इसकी मदद से आप डॉक्यूमेंटस, म्यूजिक, पिक्चर्स लेकर वीडियो एप्स को भी ट्रा्रंसफर कर सकते हैं । अगर आपको किसी दोस्त के फोन में कोई खास एप पंसद आता है तो जेंडर की मदद से तुरंत उसे अपने फोन में ले सकते हैं । जेंडर फाइल्स देखने, कहीं भी ले जाने या मिटाने और फोन स्टोरेज खाली के लिए एक बैकअप कॉपी बनाने की भी सहूलियत देता है । इससे कॉन्ट्रैक्टस, इमेज, म्यूजिक, वीडियो, गेम्स या अन्य फाइल्स पुराने फोन से नए फोन में ले जा सकते हैं । यह मोबाइल डाटा का इस्तेमाल किए बगैर फाइल साझा करने की सुविधा देता हैं ।