एप से शॉपिंग हो सकती है आसान

कईं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अब सिर्फ स्मार्टफोन्स पर ही काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ ग्राहकों को रिझाने के लिए सिर्फ अपने एप पर एक्सक्लूसिव डील्स ऑफर कर रहे हैं। इस अप्रोच का नुकसान है कि आप विभिन्न एप्स के बीच किसी प्रोडक्ट की कीमत की तुलना नहीं कर सकते। जिस तरह ब्राउजर पर कुछ एक्सटेंशन कीमतों की तुलना में मदद करते हैं, उसी तरह फ्री एंड्रॉइड एप Voodoo एप्स पर डिजीटल शॉपिंग असिस्टेंट की तरह काम करता है। इसकी मदद से आप कीमतों की तुलना कर सकते हैं। और बेस्ट डील्स प्राप्त कर सकते हैं। यह एप बैकग्राउंड में रन करता है और जब आप कोई ई-कॉमर्स एप या कैब बुकिंग एप लॉन्च करते हैं तो पॉप-अप देता है। यह आपको बेस्ट ऑफर्स के बारे में तुरंत जानकारी मुहैया करवाता है। एप यह भी बताता है कि आपने कितनी बचत की। यह पेटीएम, फूडपांडा और फ्रीचार्ज जैसे दूसरे एप्स के साथ मिलकर भी काम करता है। यह हर एप पर उपलब्ध विभिन्न डिस्काउंट कूपन्स को भी दर्शाता है। यह शॉपिंग में नया खोजने वालों के लिए बेस्ट एप है।