स्मार्ट फीचर फोन भी हैं काफी उपयोगी

एक हालिया रिसर्च के मुताबिक भारत में फीचर फोन्स में वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में 18.6 प्रतिशत की वृ़द्ध दर्ज की गई। यही कारण है कि फॉक्स मोबाइल ने स्मार्ट फीचर फोन के दो नए मॉडल ’गामा’ और ’स्टाइल प्लस’ लॉन्च किए हैं। ये दोनों फोन शानदार डिजाइन और बेहतरीन बैटरी लाइफ के साथ आते हैं, ताकि अब लंबे समय तक कनेक्टेड रह सकें। इनकी क्वालिटी, मजबूती और नयापन फोन्स को आकर्षक बनाते हैं। फाक्स गामा ड्यूल सिम फोन चार अलग-अलग रंगों में आता है। यह 4.5 सेमी स्क्रीन, वायरलेस एफएम रिकॉर्डिंग और 2500 एमएएच बैटरी से लैस है। फॉक्स स्टाइल प्लस ड्यूल सिम फोन में बेहतर व्यू के लिए 6.1 सेमी डिस्प्ले, 1800 एमएएच बैटरी है। यह 3 रंगों में उपलब्ध है। दोनों ही मॉडल ब्लूटूथ, टॉर्च, यूनिवर्सल माइक्रो चार्जर, वॉइस और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, म्यूजिक एवं विडियो प्लेयर जैसी सुविधाओं से युक्त हैं। विकसित कार्यशैली और बेहतरी यूजर एक्सपीरियंस के साथ ये फोन्स यूजर्स की रोजमर्रा की मोबाइल जरूरतों को डिजिटली पूरा करते हैं।