शानदार साउंड क्वालिटी के स्पीकर
जेब्रानिक्स के साउंड मोनस्टर स्पीकर शानदार साउड क्वालिटी के लिए मशहूर हैं। जेडईबी-बीटीएम 7450 आरयूसीएफ इस सीरीज में नई एंट्री है। यह 2.1 चैनल टावर स्पीकर है जो 50 वाट आरएमएस आउटपुट पावर देता है। यह यूएसबी पैनड्राइव के लिए यूएसबी स्लॉट और एसडी कार्ड्स के लिए मेमोरी कार्ड स्लॉट ऑफर करता है। आप ब्लूटूथ से मोबाइल फोन, टैबलेट या लैपटॉप से संगीत वायरलेस स्ट्रीम कर सकते हैं। इसकी 10 मीटर वायरलेस रेंज है और यह वायरलेसली स्पीकर नियंत्रित करने की क्षमता प्रदान करता है। इसे आरसीए से 3.5 मिमी स्टीरियो केबल से टीवी, डीवीडी प्लेयर, डेस्कटॉप कंप्यूटर के एक्स इन पोर्ट में भी जोड़ा जा सकता है।