फिटनेस और हेल्थ के लिए खास एप 

आज आजार में फिटनेस व कैलोरी काउंटिंग एप्स की भरमार है, पर ये भारतीय भोजन के बारे में जानकारी नहीं देतें। अब HealthyifyMe एप की मदद में भारतीय भोजन का विस्तृत डाटाबेस मौजूद है। आपने जो कुछ भी खाया है, उसके बारे में फोटो से या बोलकर भी इनपुट दे सकते है। पहली बार एप को चलाने पर आपको खुद के बारे में जानकारी डालनी पडती है। इसके बाद एप आपको फिटनेस के लिए सुझाव देने लगता है। आपकी क्वैरीज के लिए एक मैनेजर असाइन्ड होता है, जिससे आप ईमेल या फोन से संपर्क में रह सकते है। यह एप एंड्रॉइड डिवाइसेज के लिए मुफत है। फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह और कस्टम डाइट प्लान के लिए भुगतान करना होगा।