खास एप्स का खास इस्तेमाल
अगर आप कम्प्यूटर ब्राउजर से सीधे ही एंड्रॉइड फोन तक पुश नोटिफिकेशन भेजना चाहते है तो PUSHBULLET FOR ANDROID नाम के एप की मदद से ले सकते है। इससे बिना वायर के फाइल्स, लिंक्स, नोट्स, लिस्ट्स और रिमाइंडर्स भेज सकते हैं। आईओएस यूजर्स एप AUDIOBOOKS FOR IOS की मदद से पूरी किताबें पढ सकते हैं। यह 10000 से ज्यादा टाइटल्स का कलेक्शन ऑफर करता है। ब्लैक्बेरी 10 के लिए आप keek एप इस्तेमाल करके 36 सेकंड्स का वीडियो कैप्चर कर सोशल साइट्स पर शेयर कर सकते हैं। गौरतलब है कि ये सभी एप्स मुफ्त हैं।