आपके एंड्रॉइड फोन की लें पूरी जानकारी

आप अपने एंड्रॉइड फोन के बारे में कितना जानते हैं? ज्यादातर लोग बॉक्स पर लिखी जानकारी से ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। अब आप एंड्रॉइड डिवासेज के लिए खास एप My Device काम में ले सकते हैं। यह फ्री एप आपको एक क्लिक में अपने डिवाइस के बारे में सारी जरूरी जानकारियां उपलब्ध करवाता है। यह आपको प्रोसेसर से लेकर सॉफ्टवेयर तक की जानकारी देता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम, सेंसर्स की संख्या, फ्री रैम और स्टोरेज, बैटरी हेल्थ, स्टेटस और इंस्टॉल्ड एप्स के बारे में पूरी जानकारी देता है। यह आपको जानकारियां देखने के लिए अपने डिवाइस को रूट या मोडिफाई करने की जरूरत नहीं है। इसमें बैनर, पोस्टर या वीडियो एडवर्टाइजमेंट के रूपमें किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। यह एक सिंपल और लाइटवेट एप है। यह जरूरी परमिशन देने के बाद एंड्रॉइड डिवासेज पर काम करता है। यह टैकलेट्स पर भी काम करता है, पर यह हर तरह के डिवाइसेज पर अच्छी तरह से काम करे, यह जरूरी नहीं है।