ब्लूटूथ सेल्फी स्टिक से लें शानदार सेल्फी
जब से लोगों के पास फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन आए हैं तभी से सेल्फी का क्रेज बढ रहा है। सेल्फी लेने में सेल्फी स्टिक काफी मददगार साबित हो सकती है। अब आप जेईबी एसएस 100 प्रीमियम मोनोपोड सेल्फी स्टिक इस्तेमाल कर सकते है। इसकी लंबाई को पांच तरह से व्यवस्थित किया जा सकता है। मोबाइल फोन के लिए इसमें रबड ग्रिप है। यह ब्लूटूथ 3.0 के साथ आती है। यह एक विशेष माउटिंग यूनिट के साथ आती है, जिसे घुमाया और एक स्थान पर लॉक किया जा सकता है। जेर्बोनिक्स से इसे कुछ तरह से डिजाइन किया है कि मोबाइल फोन को किसी तरह का नुकसान न पहुचें। माउंटिंग सिस्टम को 80 मिमी तक बढाया जा सकता है। ब्लूटूथ पर काम करने के लिए इसमें बिल्ट इलन बैटरी लगी हुई है। बैटरी को चार्ज करने के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट लगा है।