लॉक और अनलॉक की टेंशन खत्म
हर स्मार्टफोन के साथ दिक्कत होती है कि फोन स्क्रीन को लॉक या अनलॉक करने के लिए हर बार पावर बटन दबाना पडता है। कितना अच्छा हो, अगर जेब से फोन बाहर निकालने पर फोन अपने आप अनलॉक हो जाए और जेब में फोन रखने पर लॉक हे जाए। अब आप Gravity Screen एप की मदद से ऐसा कर सकते है। यह आपके फोन का सेंसर्स का इस्तेमाल करके फंक्शन ऑफर करता है। यह एप आपको पॉकेट सेंसर इनेबल करने का ऑप्शन देता है। इससे आप 'एंगल ऑफ टर्न' सेट कर सकते है ताकि फोन जेब में रखते हुए ही लॉक हो जाए। इसमें टेबल सेंसर भी हैं, जिसमें टेबल से फोन उठाने पर फोन अनलॉक हो जाता हैं। यह एप एंड्रॉइड के लिए मुफ्त है।