कीबोर्ड में मौजूद हैं एप शार्टकट्स

आईओएस डिवाइसेज में ज्यादातर थर्ड पार्टी कीबोडर्स बेसिक कार्य ही कर पाते हैं। ऐसे में ReBoard  एप् आईओएस डिवाइसेज के लिए उपयोगी साबित होता है। यह कीबोर्ड में ही थर्ड पार्टी एप शॉर्टकट्स ऑफर करता है इस कीबोर्ड के टॉप लेफ्ट में कमांड बटन है, जो कैलकुलेटर, कैलेंडर, इमेज सर्च, ट्रांसलेट, रिमाइंडर, यूनिट कन्वर्टर, लोकल म्यूजिक सर्च आदि के एप शॉर्टकट्स एक्सेस करने देता है। इस फंक्शन का इस्तेमाल करने के लिए कमांड बटन पर टैप करें। आप जो सर्च करना चाहते हैं, वह टाइप करें। और एक आइकन शॉर्टकट प्रेस करें। यह कीबोर्ड तेज टाइपिंग के लिए डिजाइन किया गया है। और फीचर्स के लिए ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा।