बेहतरीन डिवाइस है वीआर 506

आज के दौर वर्चुअल रियलिटी का है। इसने मनोरंजन की दुनिया बदलकर रख दी है। हाल ही में डोएल वीआर 506 लॉन्च किया गया है। इसमें कई मोशन इनपुट्स, वन हैंड कंट्रोल, आसान कनेक्टिविटी और कम से कम हेड मूवमेंट जैसी खूबियां हैं। इससे बेहतर मोशन इंटरेक्शन का आभास होता है। यह एंड्रॉइड आधारित डिवाइस है जो 5 इंच का डिस्प्ले देने वाला वीआर है। इसे बिना फोन के भी इस्तेमाल किया जा सकता है जो प्रति आंखों को 1080 पी डिस्प्ले और 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है। इसका प्रोसेसर 1.8 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर रॉकचिप आरके 3288 है। इसमें यूएचडी वीडियो डिकोडर इस्तेमाल किया गया है। पूरे चार्ज पर यह 6.7 घंटे की बैटरी लाइफ देता हजै। आप वाई-फाई द्वारा वीआर सेट में सॉफ्टवेयर भी लोड कर सकते हैं। यह 8 जीबी स्टोरेज प्रदान करता है और एसडी कार्ड द्वारा 32 जीबी तक विस्तार किया जा सकता है। इसमें यूजर को हेडफोन के अलावा किसी अन्य किट की जरूरत नहीं है। हेडफोन को ब्लूटूथ या 3.5 एमएम जैक द्वारा जोड़ा जा सकता है।