हर रूट की बस पर रहेगी निगाह 

अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करते है तो टै्रफिक से आसानी से बच सकते है। हर किसी के लिए बस या मेट्रो के रूट और शेड्यूल को याद रखना आसान नहीं होता। ऐसे में आप त्पकसत एप की मदद ले सकते है। यह आपको विभिन्न शहरों के लिए लाइव अपडेट्स देने के साथ.साथ बस, ट्रेन और मेट्रो के रूट और शेड्यूल के बारे में ऑफलाइन भी बताता है। फर्स्ट रन पर यह आपकी लोकेशन डिटेक्ट करता है। आप चाहें तो शहरों की लिस्ट से इसे बदल सकते है। इसके बाद आप रूट्स 
पता कर सकते है, एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन की बसों के बारे में जान सकते हैं। यह यात्रा में लगने वाले समय और दूरी के बारे में भी जानकारी देता है।