लोकेशन पता करने का आसान तरीका
हम सबको समय-समय पर दोस्तों और परिवार के साथ अपनी लोकेशन शेयर करनी पड़ती है। कई बार पता जटिल होने पर हमें लोकेशन बतानी पड़ती है। इस काम में LinCodes मे मदद कर सकता है। यह एंड्रॉइड और आईओएस के लिए एक फ्री एप है। यह भारत में किसी भी स्थान के लिए 12 डिजिट का यूनीक एड्रेस ऑफर करता है। हर लिनकोड 10 गुना 10 फीट का एक एरिया मार्क करता है। एप अपने आप आपकी लोकेशन डिटेक्ट करता है और आपको 12 डिजिट का एड्रेस दिखाता है। आपको मैप पर जाना होगा, नेविगेट करना होगा और लोकेशन जूम करनी होगी। इसका इंटरफेस गूगल मैप्स की तरह आसान है। एक बार जब आप लोकेशन को पिन प्वॉइंट कर लें तो एप की मदद से कोड को ईमेल, चैट, मैसेंजर या एसएमएस पर शेयर कर सकते हैं। जब आप यह कोड किसी व्यक्ति को भेजते हैं तो जरूरी नहीं है कि सामने वाले व्यक्ति के स्मार्टफोन में भी यह एप इंस्टॉल हो। वह व्यक्ति लिंक का इस्तेमाल करके एक वेब ब्राउजर में आसानी से लोकेशन देख सकता है।