रेस्टरूम की खोज होगी खत्म

सफर के दौरान कईं बार रेस्टरूम खोजने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में GottaGo एप् की मदद से आप अपने फोन पर जीपीएस इस्तेमाल करके अपने आस-पास के इलाके में अच्छे रेस्टरूम खोज सकते हैं। यह गूगल मैप्स पर अस्पतालों, मेट्रो स्टेशनों, मॉल्स और म्यूजियम के रेस्टरूम्स की लिस्ट पेश करता है। इसमें आपकी लाकेशन से रेस्टरूम की दूरी और रूट भी होता है। जब आप किसी खास रेस्टरूम को चुनते हैं तो अपने अनुभव के आधार पर उसे रेटिंग दे सकते हैं। अभी यह एक नया एप् है। इसलिए 100 फीसदी एरिया को कवर नहीं करता। अभी यह मुंबई, पुणे, दिल्ली, एनसीआर, बंगलुरु और चेन्नई में काम करता है। एंड्रॉइड के लिए यह फ्रीं है।