कॉलर को पहचान सकता है ये एप

अन्य कॉलर आईडी एप्स की तरह Toost में भी आपको अपना फोन नंबर वेरिफाई करना पड़ता है। अपना नाम और ईमेल आईडी देने पर एक्टिवेशन और रजिस्ट्रेशन होता है। पहली बार एप चलाने पर यह अपने आप आपकी कॉल लॉग्स को स्कैन करता है और अनजान नंबर्स की पहचान करता है। यह आपके फोन के काफन्ट्रेक्स को भी स्कैन करता है। जब आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आता है, तो यह पॉप-अप बॉक्स में कॉन्टैक्ट नंबर दर्शाता है। आप एप में लोग और बिजनेस सर्च कर सकते हैं। इसमें कॉल ब्लॉकिंग फीचर भी है। यह एप 750 मिलियन यूनीक कॉन्टैक्ट्स का डाटाबैस होने का दावा करता है। यह एंड्रॉइड पर फ्री है।