प्राइवेसी बनाए रखेगा यह खास एप 

अपने फोन को लॉक करने के लिए पासकोड या पिन इस्तेमाल करना आम बात हैं, लेकिन यदि आप अपने फोन को किसी को अनलॉेक करके देते हैं तो वे आपके सभी एप्स और डाटा एक्सेस कर सकते है। अगर आप कुछ चीजें छुपाना चाहते है तो आप Privacy Knight एप इस्तेमाल कर सकते है। यह आपके डिवाइस पर किसी भी एप को लॉक कर सकता है। जब आप इसे पहली बार इंस्टॉल करते हैं तो आपको एक पैटर्न या पिन लॉक सेट करना पडता हैं। यहां आपको इंस्टॉल्ड एप्स की एक लिस्ट नजर आएगी। आप जिन एप्स को लॉक करना चाहते हैं तो उन्हें चुनें। ऐसे में जब भी वे एप्स लॉन्च किए जाएंगें, आपसे कोड मांगा जाएगा। इस एप में एक खास बात है कि यदि कोइ्र व्यक्ति तीन बार गलत कोड डालता है तो आपके फोन के फं्रट कैमरा से अपने फोन के फं्रट कैमरा से अपने आप उस व्यक्ति की फोटो ले ली जाती है। इसमें फेस लॉक फीचर भी है। इसके तहत एप्स को अनलॉक करने के लिए फेश्यिल रिकॉग्निशन इस्तेमाल कर सकते है। आप प्राइवेट मैसेज को नोटिफिकेशन में प्रकट से भी रोक सकते है।