फाइनेंस को मैनेज करेगा यह खास एप
अगर आप एक्सपेंस मैनेजर एप इस्तेमाल कर रहे है और मेन्यूअनली एंट्रीज करते करते परेशान हो गए है तो अब आप फ्री एंड्रॉइड एप Qykly इस्तेमाल कर सकते है। इसमें आपको मेन्यूअली एंट्रीज नहीं करनी पडती। आसान साइन अप के लिए यह आपके गूगल अकाउंट को इस्तेमाल करता है। ट्रांजिक्शन से संबंधित संदेशों के लिए आपका इनबॉक्स स्कैन करता है। इसके बाद सभी ट्रांजिक्शन्स को अलग अलग कैटेगरिज जैसे फाइनेंस ,
परचेज , बिल्स और ट्रेवल में बांट दिया जाता है। नए ट्रांजिक्शन्स अपने आप अपडेट हो जाते है। आप ट्रांजिक्शन्स को मासिक या प्रतिदिन के आधार पर भी ट्रांजिक्शन्स को अलग अलग करता है। इसकी मैन स्क्रीन मौजूदा बैलेंस बताती है। साथ ही आप बिल्स और खरीद के बारे मे ंजानकारी प्राप्त कर सकते है। आप इस एप के पासकोड से लॉेक कर सकते है। अगर आप फाइनेंस को लेकर काफी चिंतित रहते है तो यह एप आपके लिए उपयोगी हो सकता है।