उपयोगी है ये टैबलेट स्टैंड

अगर आप टैबलेट को किसी टेबल के ऊपर रखते हैं तो इसके गिरने की टेंशन बनी रहती है। ऐसे में आप अपने टैबलेट के लिए टैबलेट स्टैंड काम में ले सकते हैं। यूनीक डिजाइन की एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी जस्ट मोबाइल ने Encore नाम का टैबलेट स्टैंड तैयार किया है। इसमें भारी, ठोस एल्युमिनियम सर्कुलर बेस है। इसमें रबर की एक आर्म है, जिसे स्टोरेज के लिए फोल्ड किया जा सकता है। आपको टैबलेट को बेस पर रखना है और स्क्रीन का एंगल बदलने के लिए आर्म को व्यस्थित कर कर सकते हैं। आप टैबलेट को पोरट्रेट या लैंडस्कैप मोड में प्लेस करने के साथ ऑन स्क्रीन टाइपिंग के लिए आर्म की मदद से एंगल सेट कर सकते हैं। भारी टैबलेट इस्तेमाल करने वालों के लिए यह एक उपयोगी एक्सेसरीज है। यह लगभग सभी टैबलेट्स के लिए उपयोगी है।