खबरों के लिए बना यूसी न्यूज एप

अगर आपको हर समय अपने आस-पास घटित होने वाली खबरों से अपडेट रहना पसंद है तो अब आप यूसी न्यूज एप इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो समाचार, क्रिकेट, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन, फिल्में, लाइफस्टाइल सहित 20 से अधिक फीचर्ड चैनल्स से समाचार के कंटेंट को एक साथ पेश करता है। यूसी न्यूज दो भाषाओं में उपलब्ध है- अंग्रेजी और हिंदी। शीघ्र ही यह अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। यह यूजर फ्रेंडली इंटरफेस के साथ इस्तेमाल में आसान एप है। यूसी न्यूज एक स्मार्ट न्यूज प्रोडक्ट है जो यूजर्स को वही कंटेंट उपलब्ध कराता है जो उन्हें पसंद हों। यह यूजर्स को अपनी पसंद व रूचि के आधार पर कंटेंट सब्सक्रिप्शन को मन मुताबिक ढालने की सुविधा देता है। एक बार यूजर द्वारा अपना कंटेंट चयन करने बाद यह एल्गोरिद्म के आधार पर यूजर की पसंद की और अधिक जानकारी उपलब्ध करवाता है। स्थानीय समुदाय केंद्रित कंटेंट उपलब्ध करवाने के लिए यूसी न्यूज काफी उपयोगी है। इसे आप गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं।