अल्ट्रा मिनी डिजाइन इमरजेंसी पावर यूनिट
टीपी- लिंक का टीएल- पीबी 2600 पावर बैंक पोर्टेबल चार्जिंग के फील्ड में अनूठा प्रयोग है। 2600 एमएएच क्षमता वाले इस पावर बैंक की मदद से यूजर बिना बैटरी बैकअप की चिंता किए हुए एक समय में कई काम आसानी से पूरा कर सकता है। चैटिंग, सर्फिंग ओर सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए लगातार पावर की जरूरत होती है। पावर बैंक की मदद से इसे बखूबी पूरा किया जा सकता है। यह शॉर्ट सर्किट, ज्यादा वॉल्टेज, ओवर करेंट, ओवर- चार्ज, ओवर डिस्चार्ज और ओवर हीटिंग के खतरो से पूरी तरह सुरक्षित है। इसे आराम से पॉकेट में रख सकते हैं। यह पावर बैंक सभी डिजिटल उपकरणो जैसे मोबाइल फोन, एमपी 3, डिजिटल कैमरा चार्ज कर सकता है।