बांउजर रिडायरेक्ट वायरस को समझें

ब्राउजर रिडायरेक्ट वायरस एक साइबर जोखिम होता है जो ’ब्राउजर हाइजैकर’ श्रेणी के अन्तर्गत आता है। इस श्रेणी में आने वाले प्रोगाम्स (सर्च इंजन, खतरनाक ब्राउजर एड-ऑन्स और एक्सटेंशन्स) आपके कम्प्यूटर सिस्टम में बिना आपकी जानकारी के डाउनलोड हो सकते हैं और आपके सभी वेब ब्राउजर्स पर इंस्टॉल भी हो सकते हैं क्योंकि यह एक छिपे ’बन्डलिंग’ की मदद से फैलते हैं। ब्राउजर हाइजैकर द्वारा किसी पीसी यूजर या फिर मैक ओएस यूजर का कम्प्यूटर भी हाइजैक किया जा सकता है। ऐसे खतरों से बचने के लिए ईस्कैन जैसे किसी एंटीवायरस व आईटी सिक्योरिटी सॉल्यूशन का उपयोग करके कम्प्यूटर को सुरक्षित रखा जा सकता है।