समझिए अंग्रजी भाषा का व्याकरण

 पूरी दुनिया में अंग्रेजी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। अंग्रेजी बोलने के साथ-साथ इसके व्याकरण को समझना भी बहुत जरूरी है। एक वाक्य में क्या-क्या एलीमेंट्स होते हैं, अगर यह जानकारी आपको होगी तो अंग्रेजी आपके लिए आसान हो जाएगी। फ्री एप NounShoun एक वाक्य को अलग-अलग टुकड़ों में बांट देता है ताकि आप संज्ञा, क्रिया, विशेषण आदि को पहचान सकें। इसका इंटरफेस आसान है। इसमें सिंपल टेक्स्ट एंटर करें, बटन पर टैप करें और आर्टिफिशियल इंटेजीलेंस की मदद से यह एप वाक्य का ब्रेकअप करेगा और आपको संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि के बारे में जानकारी देगा। आप किसी सिंगल शब्द को दुबारा टैप करके उसकी विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। यंहा आप वाक्य को कॉपी-पेस्ट नहीं कर सकते। आपको पूरा वाक्य टाइप करना पड़ता है। अगर आप अंग्रेजी भाषा का व्याकरण सीखना चाहते हैं तो यह एप आपके लिए उपयोगी हो सकता है।