वाटर रेजिस्टेंट ब्लूटूथ स्पीकर
लैपकेयर ने हाल ही वाटर रेजिस्टेंट एलबीएस 333 ब्लूटूथ स्पीकर ऑफर किया है। ये स्पीकर्स काफी स्टाइलिश है और वाटर रेजिस्टेंट मैटेरियल से बने हुए है। ये स्पीकर्स खासतौर पर आउटडोर एक्सेसरीज के रूप में काम करते है। इन पोर्टेबल और लाइटवेट स्पीकर्स में एक हुक लगा हुआ है, जिससे इन्हें कही भी ले जाना आसान रहता है। क्रिस्टल क्लीयर आवाज के लिए स्पीकर आसानी से किसी ब्लूटूथ डिवाइस से जुड सकते है। इन स्पीकर्स में रीचार्जेबल लीथियम बैटरी लगी हुई है , जो इन्हें लगभग 4 घंटे तक चलाने में मदद करती है। ये स्पीकर्स 10 मीटर की रेंज ऑफर करते है। एलबीएस 333 ब्लूटूथ स्पीकर्स की कीमत 1459 रूपए है।