फोन को कोई हाथ नहीं लगाएगा 

अगर आपके पास ब्लैकबेरी 10 है और अक्सर इसे डेस्क पर छोडकर दूसरे कामों में लगे रहते हैं तो इसे कोई छेड सकता हैं। अब आप Alert Me  एप का इस्तेमाल करके अपने ब्लैकबेरी को सुरक्षित बना सकते है। यह एक एंटी थेफ्ट अलार्म एप है। यह आपको ट्रैकिंग के बजाय फोन को चोरी करने से ही रोकता है। सबसे पहले आपको इस एप को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा और एक पिन सेट करना होगा। यह एप आपके फोन के एक्सलेरोमीटर और जायरो सेंसर्स का इस्तेमाल करके मूवमेंट का पता लगाता है। जैसे ही कोई मूवमेंट होता है तो आपके फोन में अलार्म बजने लगता है। पिन डालने पर ही डिएक्टिवेट होता है। ब्लैकबेरी के लिए यह मुफ्त एप है।