एसएमएस रिप्लेसमेंट एप से बनेगा काम 

अगर स्मार्टफोन में मैसेजिंग पर ज्यादा नियंत्रण चाहते हैं तो एसएमएस रिप्लेसमेंट एप Reos Message  इस्तेमाल कर सकते है। इसके मुख्य इंटरफेस में तीन टैब्स हैं मैन , नोटिफिकेशन और प्रोमो। एप अपने आप इन कैटेगिरिज में इनकमिंग और मौजूदा संदेशों के व्यवस्थित कर देता है। इससे आपको कोई खास संदेश खोजने में आसानी रहती है। आप एक कैटेगरी से दूसरी कैटेगिरी में मैसेज मूव कर सकते है। आप मैसेज में कोई खास शब्द खोज सकते है। इसमें बिल्ट इन ब्लैकलिस्ट फीचर है। यह स्पैम कम करने मदद करता है। सेंड बटन को लॉन्ग प्रेस करने पर आप डयूल सिम होने पर सिम के बीच में स्विच कर सकते है। अगर आपको किसी व्यक्ति मैसेज किया है तो आप सीधे ही उसे कॉल कर सकते है या कॉन्टैक्ट होने पर फोन बुक कर सकते है। इसमें आपको नए मैसेज के लिए साउंड या वाइब्रेशन अलर्ट मिलने का विकल्प मौजूद है। यह एप आपके इनबॉक्स को क्लीन रखता है। यह एप एंड्राइड डिवाइसेज पर काम करता है।