एप में समाया समाचार का संसार 

अगर आपके पास समय की कमी है तो न्यूज पढने के लिए आप एक खास एप News in Shorts इस्तेमाल कर सकते है। यह एड्रॉइड और आईओएस के लिए मुफ्त है। यह टॉप न्यूज को फुल स्क्रीन में पेश करता है। अगले आइटम पर जाने के लिए आप स्वाइप कर सकते है। आप फुल आर्टिकल भी पढा सकते है। बाई डिफॉल्ट एक आइटम मे आपको एक फोटोग्राफ और एक 60 शब्दों में न्यूज का विवरण मिलता है। बडे मीडिया से न्यूज इकट्ठा की जाती है ।यहां आप न्यूज की कैटेगिरी चुन सकते है। आप सोशल नेटवर्क्स पर न्यूज आइटम्स को शेयर भी कर सकते है। एप का इंटरफेस आकर्षक और न्यूज का प्रेजेटेशन भी शानदार है।