आपके फोन का डाटा रहेगा सुरक्षित 

गोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस का यह एप डिजिटल स्पेस में सिक्योरिटी मुहैया करवाता है। हमारे स्मार्टफोन में कॉन्टैक्ट्स ,पर्सनल फोटोग्राफ्स , वीडियोज ,एसएमएस ,बैंक अकाउंट डिटैल जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां होती है। Privy Point  एप आपके फोन में एक वर्चुअल सेफ की तरह है। आप इसे पासवर्ड से प्रोटेक्ट कर सकते है। आप गलत निगाहों से जरूरी जानकारियां छुपा सकते है। जब आप इस पहली बार शुरू करते है तो इस एप को कैलेंडर  या कैलकुलेटर के रूप में पेश कर सकते है। आप छुपे हुए एरिया और जानकारी को एक्सेस करने के लिए पासवर्ड सेट कर सकते है। इस एप में अलग अलग पासवर्ड्स को भी सेव कर सकते है।