आईएएस की तैयारी कें लियें कुछ महत्वपूर्ण टिप्स 

इंटरनेट के बढ़ते उपयोग का प्रभाव देश के टॉप एग्जाम्स में से एक आईएएस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि क्लासरुम और लाइब्रेरी की पढ़ाई का अपना महत्व है, फिर भी ऑनलाइन तैयारी उम्मीद्वारों के लिए रोचक होने के साथ ही पूरा कंटेंट एक साथ उपलब्ध करवा देती है, जिसके लिए वे घर रहकर भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप (कम्प्यूटर) के साथ आईएएस की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं- 
सरकारी वेबसाइट्स नियमित रुप से देखें   :   एग्जाम की तैयारी के लिए काफी इंर्फोमेशन की जरुरत होती है, जिसमें सरकार और उसके मंत्रालयों की विभिन्न रिपोर्ट्स और वर्किग्स का डेटा शामिल होता है। इसलिए नियमित रुप से सरकारी वेबसाइट्स विजिट करना जरुरी है। कई बार वेबसाइट्स पर उपलब्ध डेटा के अनुरुप कंटेंट किताबों में नही मिल पाता है। पीआईबी (प्रेस इंफॅर्मोमेशन ब्यूरो) पर उपलब्ध इकोनॉमिक डेटा, सरकारी योेेजनाओं और अंतरराष्ट्रीय संबंधित जानकारियों का प्रमुख सोर्स वेबसाइट्स ही होती हैं। 
सोशल मीडिया की मदद लें   :   फेसबुक, गूगल, यू-ट्यूब, ट्विटर, वॉट्सएप जैसे सोशल मीडिया हैंडल्स पर आप यूपीएससी एग्जाम की तैयारी से संबधित स्टडी मटीरियल्स के लिए सर्च कर सकते हैं और इससे जुड़े चैनल्स सब्सक्रइब कर सकते हैं। यहां से आप न्यूजपेपर्स, न्यूज चैनल्स और इसरो जैसी सरकारी संस्थाओं के पेज, ग्रुप आदि से जुड़कर लेटेस्ट, साइंटिफिक, डेटा आधारित और हिस्टोरिकल अपडेट्स हासिल कर सकते हैं।
वेबसाइट्स सब्सक्राइब करें  :   कई वेबसाइट्स हैं जो आपको सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए जरुरी स्टडी मटीरियल तो उपलब्ध करवाती ही हैं साथ ही नवीनतम घटनाओं से अपडेट भी रखती हैं। इन वेबसाइट्स के माध्यम से नई अपडेट्स और उनके न्यूजलैटर्स प्राप्त करने के लिए जरुरी है कि आप वेबसाइट को सब्सक्राइब करें। इसके अतिरिक्त फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर इनके पेजेज लाइक करें या इनके ग्रुप जॉइन करें।
मोबाइल एप्स का उपयोग करें  :   जब कभी आप पढ़ न रहे हों या किसी काम से ट्रेवल कर रहे हों तो न्यूज एप्स, कॉन्स्टिट्यूशन एप्स, हिस्ट्री एप्स सहित यूपीएससी प्रिपरेशन से जुड़ी एप्स आपको स्टडी मटीरियल उपलब्ध करवाती है और आपकी यात्रा में सहायक भी बनती हैं। 
गूगल मैप्स काम में लें  :   ज्योग्राफी की पढ़ाई करने के लिए गूगल मैप्स सबसे अधिक सहायकों में से एक है। इसके लिए इसरो के ज्योग्राफी प्लेटफॉर्म भुवन को भी काम में लिया जा सकता है। 
वॉइस रिकॉर्डर यूज करें  :   नियमित कोचिंग जाने की स्थिति में पढ़ाए जा रहे महत्वपूर्ण टॉपिक्स को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लें, जिन्हे फ्री टाइम में सुनें।
ब्लॉगिंग करें  :  यदि आपको लिखना अच्छा लगता है तो यह आपकी तैयारी में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। आप ब्लॉग लिखना शुरु कर सकते हैं। इससे आप अपनी लैंग्वेज स्किल्स को परखकर उसे इम्प्रूव भी कर सकेंगे।