जेईई 2020 में बेहतर रिजल्ट दिलाएगी आखिरी तीन महीनों की स्ट्रैटजी

जेईई ;जॉइंट एंट्रेस एग्जामिनेशनद्ध 2020 के पैटर्न में कुछ बदलाव किए गए है जैसे कुल प्रश्नों की संख्या में कमी, न्यूमेरिकल्स के सवालों में वृद्वि आदि। जेईई की तैयारी के लिए अंतिम तीन महीनों का समय सबसे अहम होता है। इस समय में आपको रिवीजन और मॉक टेस्ट्स पर अधिक ध्यान देना चाहिए, साथ ही अपने कमजोर क्षेत्रों के विश्लेषण और उनमें सुधार पर जोर देना चाहिए। फिटजी के आईआईटी जेईई विशेषज्ञ रमेश बाटलिश कुछ विशेष बातों का ख्याल रखने के लिए सलाह दे रहें है।
न्यूमेरिकल्स का अभ्यास करें - न्यूमेरिकल्स सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स में से हैं । जेईई में इससे संबंधित प्रश्न अधिक होंगें इसलिए इनका ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें ताकि ये आपकी समझ में आ सकें।
मुश्किल सवालों पर ध्यान दें - मुश्किल सवाल आपको भ्रमित कर सकते हैं, ऐसे सवालों के लिए अलग से स्टै्रटजी प्लान करें और तैयारी करें।
रिवीजन करें - जॉइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन के लिए अब तीन महीने शेष है, आपको रिवीजन पर ज्यादा फोकस करना चाहिए और ध्यान रखें कि कोई विषय न छूटे। ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें ताकि सभी टॉपिक्स आपकों ध्यान रहें।
मॉक टेस्ट्स हल करें - अच्छे अंकों के लिए टाइम मैनेजमेंट की समझ अनिवार्य हैं ऐसे में मॉक टेस्ट से आपकी स्पीड बेहतर होती है और कॉन्फिडेंस बढ़ाता है। 
ये टिप्स हो सकते हैं उपयोगी - पहले 5 मिनट पेपर को अच्छी तरह पढ़े और समझें। 
न्यूमेरिकल्स अधिक संख्या में हल करें, क्योंकि उनमें नेगेटिव मार्किंग नही होती है। 
उन सेक्शन का चयन करें जिसमें रिस्क कम और फायदे ज्यादा हो और यदि कोई सवाल समझ न आये ंतो उसमें अनुमान न लगाएं। 
यदि पेपर कठिन हो तो घबराएं नही, क्योंकि आपका प्रदर्शन मायने रखता है। दिमाग का इस्तेमाल करते हुए पेपर को अच्छे से हल करने की कोशिश करें।
समय का ध्यान रखते हुए सरल सवालों को पहले हल करें। 
Free Online Test Series JEE 2020 : Click Here
Online Question Bank JEE 2020 : Click Here