CISF Constable Vacancy 2022

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) कांस्टेबल के कुल 1149 पदों आवेदन आमंत्रित किए है। भर्ती राज्य में रिक्ती के अनुसार की जाएगी। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी सीआइएसएफ की वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल - 3 (21 हजार 700 रुपए से 69 हजार 100 रूपए) वेतन दिया जाएगा।
योग्यता - आवेदकों ने विज्ञान विषय के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष, ओबीसी 3 वर्ष और भूतपूर्व सैनिकों को 3 वर्ष आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया  - आवेदनपत्र स्वीकृत आवेदकों को पीईटी/पीएसटी के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। पीईटी/पीएसटी में उत्तीर्ण हुए आवेदकों को कंम्यूटर व लिखित परीक्षा देनी होगी।
आवेदन प्रक्रिया  - आवेदक वेबसाइट https://cisfrect.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन शुल्क 100 रूपए व एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों को निःशुल्क होगा। अभ्यथी 4 मार्च, 2022 को रात 11ः30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

CISF Constable Free Mock Test : Available Here
CISF Constable Question Paper & MCQ :  Available Here