दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के 554 पदों पर वैकेंसी 

योग्य और पात्र अभ्यर्थियों से दिल्ली पुलिस ने आवेदन आमंत्रित किए है। पुरूष व महिला आवेदन के योग्य है। भर्तियां गु्रप-सी के तहत सीधी भर्ती के आधार पर होगी। चयनित होने के बाद उम्मीदवार 01 जनवरी 2004 से केंद्रीय सरकार की सेवाओं में आने वाले नए व्यक्तियों के लिए लागू नई पुर्नगाठित परिभाषित अंशदायी पेंशन योजना के अनुसार पेंशन के हकदार होंगें। पुरूषों के लिए 1600 मीटर की दूरी सात मिनट में व महिलाओं के लिए 800 मीटर की दौड़ पांच मिनट में पूरी करनी होगी।
योग्यता व परीक्षा शुल्क - किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 30 व हिन्दी में 25 शब्द प्रति मिनट हो। वेतनमान 25,500 से 81,100 रूपये रहेगा। न्यूनतम आयु 18 व अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित तथा आयुसीमा का निर्धारण 01 जुलाई 2019 के आधार पर किया जाएगा। आयु सीमा में एससी, एसटी को 5 वर्ष व ओबीसी आवेदकों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। परीक्षा शुल्क 100 रूपये व शुल्क का भुगतान एसबीआई चालान, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से कर सकते है। महिलाओं और एससी, एसटी को शुल्क से छूट प्राप्त हैं।
परीक्षा पैटर्न - उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम ;सीबीईद्ध शारीरिक    दक्षता, मानदंड परीक्षा, टाइपिंग और कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट के जरिए होगा। सीबीई के लिए 100 व टाइपिंग टेस्ट के लिए 25 अंक निर्धारित है जबकि शारीरिक दक्षता, मानदंड परीक्षा तथा कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति को होगा।
कंप्यूटर एग्जाम में 100 प्रश्न होंगें व अवधि 90 मिनट रहेगी। प्रश्नपत्र में 5 भाग होंगे। पहले भाग में जनरल एप्टीट्यूड के 20, दूसरे में क्वांटिटिव एप्टीट्यूड के 20, तीसरे में जनरल इंटेलिजेंस के 25, चौथे में इंग्लिश के 25 व पांचवे में कंप्यूटर नॉलेज के 10 प्रश्न होंगें।  इसमें उर्त्तीण अभ्यर्थियों को कंप्यूटर फॉर्मेटिंग व टाइपिंग टेस्ट देना होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट सीबीई और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 
ऑनलाइन अप्लाई - 13 नंबवर 2019 हैं आवेदन की अंतिम तिथि। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको ईमेल और मैसेज के जरिए लॉगइन आईडी व पासवर्ड प्राप्त होगा उसकी मदद से लॉगइन करे। अपनी पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें। सभी जानकारियां दर्ज कर फॉर्म को सब्मिट कर दें।
कद-काठी - पुरूषों का कद 165 बउ ;एसटी व पहाड़ी क्षेत्र के पुरूष आवेदकों के लिए 160 बउ व महिलाओं के 152 बउद्ध और महिलाओं का कद 157 बउ जरूरी।
 

Free Online Test Series Delhi Police Head Constable : Click Here
Online Question Bank Delhi Police Head Constable : Click Here