ICSI ने CSEET 2022 परीक्षा के लिए Application प्रक्रिया हुई शुरू, Apply Here :
ICSI CSEET 2022 परीक्षा का 8 जनवरी से शुरू होने वाली है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते है वे 15 दिसंबर, 2021तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से जनवरी 2022 में सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते है वे icsi.edu पर या ICSI के स्मैश पोर्टल Smash.icsi.edu पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक ICSI CSEET 2022 परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी को किया जाएगा। और इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2021 है।
अभ्यर्थी इस बात पर ध्यान दें कि रजिस्ट्रेशन करते समय आपके पास कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों को होना जरूरी हैं। रजिस्ट्रेशन करते समय जन्म तिथि, के साथ प्रमाण पत्र और तस्वीरों और हस्ताक्षरों की स्कैन की गई प्रतियों को अपलोड करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर दिए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। पेज खुलने पर नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी सब्मिट कर लॉग इन जनरेट करें।
एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा जिसमें आप मांगी गई हर जानकारियों को सब्मिट करें।
फोटो और साइन अपलोड करें।
अब एप्लीकेशन फीस जमा करें
ICSI CSEET Free Mock Test : Available Here
ICSI CSEET Question Paper & MCQ : Available Here
ICSI CSEET Free Mock Test : Available Here
ICSI CSEET Question Paper & MCQ : Available Here