भारतीय डाक विभाग
भारतीय डाक यानी इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के 5476 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आंध्र प्रदेश क्षेत्र के लिए 2 हजार 707, छत्तीसगढ़ के लिए 1 हजार 799 और तेलंगाना के लिए 970 पदों पर वैकेंसी जारी की गई है। उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2019 से 14 नवंबर 2019 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 10वीं में गाणित और इंग्लिश पढ़ी होना अनिवार्य हैं। जिस सर्किल में आप आवेदन कर रहें है वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह न्यूनतम 10 हजार से 14,500 का वेतन दिया जाएगा। परीक्षा में चयन का आधार 10वीं में प्राप्त अंक ही होंगे और इसी आधार पर मेरिट बनेगी।
सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपए जबकि अनुसूचित और जनजाति के लिए के लिए कोई शुल्क नहीं हैं।
योग्यता व उम्र सीमा - आवेदकों की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में राहत दी जाएगी। उम्मीदवार से कंम्प्यूटर की बेसिक नॉलेज होने की भी उम्मीद की जाती हैं। चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी चयन मेरिट के आधार पर होगा। यदि आपका अकादमिक रिकॉर्ड अच्छा हैं तो ही आवेदन करें। सभी पदो ंके लिए साइक्लिंग का ज्ञान एक पूर्व आवश्यक शर्त है। उम्मीदवार को इस आशय की एक घोषणा प्रस्तुत करनी होगीं। संबंधित क्षेत्र के निवासी द्वारा क्षेत्र विशेष को भौगोलिक तौर पर अच्छे से जानने वालों को प्राथमिकता दी जाती है।
कैसे करें आवेदन - इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट ;ंचचवेजण्पदध्हकेवदसपदमद्ध पर जाकर लॉगइन करें। होमपेज पर ’रजिस्टर हियर‘ ऑपशन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके तहत आवेदित पद का चयन करें, अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल पता दर्ज करें। शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारियां दर्ज करें। पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें। फार्म अच्छी तरह से जांचने के बाद सब्मिट करें।