PHD Programme 2020 Online Apply, Important Date

पीएचडी प्रोग्राम/PHD Programme
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की ने अपने पीएचडी (फुल और पार्ट टाइम) प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन 2020-21 के लिए मंगवाए गए हैं।
अप्लाई कैसे करें (Apply) - संस्थान की वेबसाइट www.iitr.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। एससी, एसटी, पीडी कैटेगिरी के आवेदकों को 100 रूपए और अन्य कैटगिरी को 200 रूपए की आवेदन फीस देनी होगी। फीस नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। 29 अक्टूबर, 2020 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
योग्यता क्या हैं (Qualification) - भारतीय प्रौघोगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) रूड़की के पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदकों ने किसी मान्य यूनिवर्सिटी या संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंक या 6.0 सीजीपीए के साथ मास्टर्स डिग्री हासिल की हो। एससी, एसटी या पीडब्ल्यूडी के आवेदकों के न्यूनतम 55 फीसदी अंक या 5.50 सीजीपीए होनी अनिवार्य है।
जरूरी तारीखें - आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा यह प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। शॉर्टलिस्टेड आवेदकों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू की तारीख की जानकारी संबंधित विभाग द्वारा दे दी जाएगी। इसके साथ ही, तारीख हर विभाग/सेंटर के पोर्टल पर भी अपलोड कर दी जाएगी।