Rules for Using Articles in English
ARTICLE
- ‘A’, ‘An’ तथा ‘The’ को Articles कहतें हैं। Articles का प्रयोग सामान्यतरू Noun से पहले किया जाता हैं।
- ‘A/An’ को Indefinite articles कहते हैं तथा ‘the’ को Definite article कहते हैं।
e.g. Sheela sang a song.
This is an Umbrella.
Open the window.
यहाँ a, an, the article हैं तथा song, umbrella, window noun हैं।
A/An’ का प्रयोग अनिश्चित (Indefinite) singular noun से पहले किया जाता हैं, परन्तु निश्चित (Definite) होने पर noun से पहले ‘the’ का प्रयोग किया जाता हैं। इसी कारण से a/an को Indefinite तथा ‘the’ को Definite article कहते हैं।
e.g. This is a car. (Any car)
This is the car which Anshu has bought.
(Car that Anshu has bought)
‘The’ का प्रयोग उस noun से पहले किया जाता हैं, जिसकी चर्चा की गई हो या पूर्व में की जा चुकी हो।
Important Rules of Article ‘A’ and ‘An’-
1. जो noun किसी consonant letter से आरम्भ होता हैं तथा sound भी consonant letter की देता है उस noun से पहले article ‘a’ का प्रयोग किया जाता हैं।
e.g. a cat, a doctor, a hero etc.
2. यदि कोई noun किसी vowel letter से आरम्भ होता हैं, लेकिन sound किसी consonant letter की देता हैं, तो उससे पहले भी article ‘a’ का
प्रयोग किया जाता हैं।
e.g. a one-eyed man, a european, an orange etc.
3. जो noun किसी vowel letter से आरम्भ होता हैं, तथा sound भी vowel letter की देता है, उस noun से पहले article ‘an’ का प्रयोग किया जाता हैं।
e.g. an exam, an enemy, an orange etc.
4. यदि कोई noun किसी consonant letter से आरम्भ होता है, लेकिन sound किसी vowel letter की देता है, तो उससे पहले भी article ‘an’ का प्रयोग किया जाता हैं।
e.g. an hour, an heir, an hourly visit etc.
Important Rules of Article ‘The’ –
1. ‘The’ का प्रयोग Countable या Uncountable noun से पहले किया जाता हैं।
e.g. I found a bag. The bag contained a coin. (Bag is a Countable noun)
2. यदि किसी Proper noun का प्रयोग एक Common noun की तरह किया जाए, तब उस Common noun से पहले ‘the’ का प्रयोग किया जाता हैं।
e.g. Sachin Tendulkar is the God of cricket. (God is a Common noun)
3. यदि किसी वाक्य में दो बार Comparative degree का प्रयोग होता है, तब दोनों से पहले article ‘the’ का प्रयोग किया जाता हैं।
e.g. The less I spend, the less I have to worry about saving.
निम्नलिखित से पहले Article ‘the’ का प्रयोग किया जाता है
पहाड़ों की श्रृंखला (Ranges of Mountains) – The Alps, The Vindhyas etc.
नदियाँ (Rivers) – The Ganga, The Kaveri etc.
सागर (Sea) – The Red Sea, The Arabian Sea etc.
महासागर (Ocean) – The Atlantic, The Pacific Ocean etc.
खाड़ियाँ (Bays) – The Bay of Bengal, The Bay of Biscay etc.
द्वीपों का समूह (Group of Islands) – The Philippines, The Bahamas etc.
नहर (Canal) – The Suez Canal, The Albert Canal etc.
धार्मिक ग्रन्थों तथा महाकाव्यों (Epics) - The Bible, The Geeta etc.
धार्मिक समुदायों (Community) – The Hindu, The Muslim, The Sikh etc.
राजनीतिक दलों (Political Parties) – The BJP, The INC etc.
अखबारों, पत्रिकाओं (Newspapers) – The Hindustan Times, The Indian Express etc.
व्यक्ति के पद (Post) के नाम – The Chief Minister, The Chairman, The Governor etc.
राष्ट्रीयता (Nationality) व्यक्त करने वाले शब्द – The English, The Indians, The French etc.
Omission of Articles –
- जब किसी नदी के नाम के साथ उसके शहर का नाम जुड़ा हो, तब उस नदी के नाम से पहले article ‘the’ का प्रयोग नहीं किया जाता हैं।
e.g. Prayagraj on Gangaes, Kingston on Thames, Stratford on Avon etc.
- Names of Meals (Lunch, dinner, supper, breakfast) से पहले सामान्यतया किसी भी articles का प्रयोग नहीं किया जाता हैं।
e.g. She was invited to the dinner. (x)
She was invited to dinner. (√)
- किसी भाषा (language), रंग (colour) तथा विषय (subject) से पहले भी articles का प्रयोग नहीं किया जाता हैं।
e.g. He has no interest in the Mathematics. (x)
He has no interest in Mathematics. (√)
- Appoint, made, nominate, elect, declare, title of, post of, rank of, etc. के बाद यदि कोई noun आता है, तब उस noun से पहले articles का प्रयोग नहीं होता हैं।
e.g. (i) He was elected an MLA. (x)
He was elected MLA. (√)
- यदि दो अलग-अलग adjective एक ही Countable noun के लिए प्रयुक्त हों, तो article का प्रयोग सिर्फ पहले वाले adjective के साथ ही किया जाता हैं।
e.g. This is an English and Hindi dictionary.
- कम्पनियों के नाम व, airlines के साथ भी article ‘the’ का प्रयोग नहीं होता हैं।
e.g. Sony, Kodak, Airways, IBM, Reliance etc.