( सर्वनाम के नियम)
PRONOUN :-
जो शब्द संज्ञा (Noun) के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें सर्वनाम (Pronoun) कहते हैं।
e.g. Raj bought a pencil. He bought it for 10 rupees.
Vicky Found a purse. He picked it up and gave it to Sarla.
उपरोक्त sentences में bold words ‘pronoun’ हैं तथा italic words ‘noun’ हैं।
Kinds of Pronoun-
(i) Personal Pronoun - I, We, He, She, it, they etc. Personal Pronouns होते हैं। Personal Pronoun के निम्नलिखित forms होते हैं।
| Person | Subjective case | Objective case | Possessive case |
| Singular Plural | Singular Plural | Singular Plural | |
| Ist | I We | Me Us | My, Our, Mine Ours |
| IInd | You You | You You | Your Yours |
| IIIrd | He,She, They It |
Him, her, Them it | His, Her, Their Its Theirs |
(ii) Distributive Pronoun – Each, every, either, neither Distributive Pronouns होते हैं। ये pronoun किसी एक व्यक्ति/वस्तु (one at a time) को व्यक्त करते हैं।
e.g. Either of the two will win the race.
- दो व्यक्तियों/वस्तुओं में से किसी एक के लिए ‘either’ का प्रयोग किया जाता है, जबकि दो से अधिक वस्तुओं व्यक्तियों में से किसी एक के लिए ‘any/one’ का प्रयोग किया जाता हैं।
(iii) Demonstrative Pronoun- This, that, these, those, same, such, Demonstative Pronoun होते हैं। ये pronouns किसी समूह में से एक समय में एक व्यक्ति या वस्तु का बोध कराते हैं।
e.g. This is a gift from my uncle.
(iv) Reciprocal Pronoun- Each, other, one, another Reciprocal pronouns होते हैं। ये दो pronouns से मिलकर बनते हैं तथा एक-दूसरे से सम्बन्धित होते हैं।
e.g. The two friends quarrelled with each other.
‘Each other’ का प्रयोग दो व्यक्तिया / वस्तुओं के लिए किया जाता है, जबकि
‘One another’ का प्रयोग दो से अधिक व्यक्तियों के लिए किया जाता हैं।
(v) Reflexive Pronoun- Myself, yourself, herself, itself, ourselves etc. Reflexive pronoun होते हैं। इनका प्रयोग वाक्य में स्वयं के अर्थ में किया जाता हैं।
e.g. He hurt himself.
(vi) Interrogative Pronoun – Who, whose, whom, which, what etc. Interrogative pronouns होते हैं। इनका प्रयोग वाक्य में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता हैं।
e.g. Whose pen is this ?
‘What’ का प्रयोग सामान्यतया वस्तुओं या कार्यों के लिए किया जाता हैं।
‘Who, whose, whom’ का प्रयोग व्यक्तियों के लिए किया जाता हैं।
‘Which’ का प्रयोग व्यक्तियों एवं वस्तुओं में choice/selection करने के लिए किया जाता हैं।
(vii) Indefinite Pronoun- Everyone, someone, none, all, some, both, any, little, few, one आदि। Indefinite pronouns होते हैं। ये वाक्य में किसी अनिश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध कराते हैं।
E.g. All went to jaipur
- यदि किसी वाक्य में ‘one’ का प्रयोग subject के रूप में होता है, तब इसके लिए ‘one’s’ तथा ‘oneself’ का प्रयोग किया जाता हैं।
e.g. One should do his duty.
One should do one’s duty.
(viii) Relative Pronoun- That, whose, which, who, whom Relative Pronouns होता है ये pronouns किसी वाक्य में प्रयुक्त दूसरे noun/pronoun से सम्बन्ध (relation) दर्शाते हैं।
e.g. This is the boy who always sleeping in the class.
Important Rules of Pronoun-
1. Non-living things, time, weather, temperature, natural, incident etc. को बताने के लिए personal pronoun ‘it’ का प्रयोग किया जाता हैं।
e.g. It is 7 O’ clock.
It rains.
2. यदि वाक्य में एक से अधिक singular pronouns (I, he, she, you) का प्रयोग हुआ हो, तो उनको लिखने का सही क्रम निम्न प्रकार हैं-
Second person Third person First person
(you) (He/She) (I)
e.g. You,He and I are good friends.
परन्तु यदि वाक्य में एक से अधिक plural pronouns (we, you, they) का प्रयोग हुआ हो, तो उनको लिखने का सही क्रम निम्न प्रकार हैं-
First person Second person Third person
(We) (You) (They)
e.g. We,you and they are leaving for Mumbai.
3. यदि किसी वाक्य में एक से अधिक pronouns का प्रयोग हुआ हो तथा उस वाक्य में गलती, अपराध या भूल का जिक्र हों या वाक्य negative हो, तो उनका क्रम हैं-
First person Second person Third person
(I/We) (You) ( He/She/They)
e.g. I,You and She killed a bird.
4. यदि किसी वाक्य में दो subjects को with, along with, together with, but, besides, rather than, no less than, nothing but, as well as, and not etc. से जोड़ा जाता है, तब वाक्य में pronoun और possessive adjective का प्रयोग पहले subject के अनुसार किया जाता हैं।
e.g. Meena as well as her parents has packed their clothes. (Incorrect)
Meena as well as her parents has packed her clothes (Correct)