📚 Exam by Category
▾
Blog

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: 530 Posts, Eligibility, Salary, Exam Date & Syllabus

On 16 Oct 2026 · Time : 11:13:33 · Entered By : Saloni Baghel · Category Exam Update · 0 Comments

<< Back

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बैंक में 530 पदों पर भर्ती

बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यूको बैंक ने साल 2026 में अप्रेंटिस के कुल 530 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी किया है और बाकी जरूरी पात्रता को पूरा करते हैं।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 7 नवंबर 2026 को आयोजित होना निर्धारित है।
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती के तहत चयन होने वाले उम्मीदवारों को एक साल तक बैंक में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के समय हर महीने 16,650 रुपये की राशि स्टाइपेंड के रूप में दिया जाएगा। इससे उम्मीदवारों को बैंक के कामकाज और बैंकिंग सेवाओं को समझने का अवसर मिलेगा।
जो छात्र इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है वह अभी से अपनी तैयारी शुरू कर सकते है। UCO Bank Apprentice Mock Test, Important MCQ, Practice Set और Online Test Series की तैयारी के लिए विद्यार्थी Toppersexam.com पर उपलब्ध संबंधित अध्ययन सामग्री देख सकते हैं।
UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 की मुख्य जानकारी
यूको बैंक ने अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए कुल 530 रिक्त सीटों की घोषणा किया है। ये अवसर अलग अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है। उम्मीदवार को आवेदन करते समय अपने राज्य और स्थानीय भाषा संबंधी पात्रता की जांच करना जरूरी होगा।
इस भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है।
- बैंक का नाम: यूको बैंक (UCO Bank)
- भर्ती का नाम: UCO Bank Apprentice Recruitment 2026
- पद का नाम: Apprentice
- कुल पद: 530
- आवेदन शुरू: 14 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 29 अक्टूबर 2026
- परीक्षा तिथि: 7 नवंबर 2026
- परीक्षा का प्रकार: ऑनलाइन
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- परीक्षा अवधि: 60 मिनट
- प्रशिक्षण अवधि: 1 वर्ष
- मासिक स्टाइपेंड: 16,650 रुपये
- आधिकारिक वेबसाइट: uco.bank.in
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सलाह है कि ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले अपनी योग्यता, आयु, दस्तावेज और सभी जरूरी शर्तों को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Dates
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए तारीखों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आवेदन की प्रक्रिया सीमित समय के लिए शुरू की गई है, इसलिए छात्र अंतिम तारीख का इंतजार नही करे।
यूको बैंक ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए 13 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू हुए। आवेदन की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर 2026 रखी गई है।
इस भर्ती की परीक्षा 7 नवंबर 2026 को होगी। आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए ज्यादा समय नही मिलेगा। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस अवसर का लाभ लेना चाहते है, उन्हें आवेदन के साथ साथ पढ़ाई भी शुरू कर देना चाहिए।
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
UCO Bank Apprentice Eligibility 2026 के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
इस भर्ती में विभिन्न विषयों से स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। हालांकि उम्मीदवार की डिग्री 1 अप्रैल 2022 या उसके बाद पूरी हुई होनी चाहिए, जैसा भर्ती की पात्रता शर्त में बताया गया है।
उम्मीदवार के पास अपनी ग्रेजुएशन की मार्कशीट या डिग्री संबंधी जरूरी प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही जिस राज्य में आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा को लेकर निर्धारित नियम भी पूरे होने चाहिए।
जो उम्मीदवार अपनी पढ़ाई पूरी कर चुका है और बैंकिंग क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव लेना चाहता है, उनके लिए यह अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण उपयोगी हो सकता है।
UCO Bank Apprentice Age Limit 2026
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के अनुसार होगी। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियम और अधिसूचना के अनुसार छूट दी जाएगी।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को सामान्य रूप से 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की पात्र नॉन-क्रीमी लेयर श्रेणी को 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है। अन्य पात्र श्रेणियों के लिए भी निर्धारित नियम लागू होंगे।
उम्मीदवार को अपना आवेदन भरने से पहले जन्म तिथि और श्रेणी प्रमाणपत्र के विवरण को अच्छे से मिलान कर लेना चाहिए।
UCO Bank Apprentice Salary 2026: हर महीने 16,650 रुपये मिलेंगे
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। इस भर्ती में प्रशिक्षण की अवधि एक साल निर्धारित किया गया है।
यह राशि उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्य सीखने के दौरान आर्थिक सहयोग देने के लिए मिलेगा। अप्रेंटिसशिप में छात्रों को बैंक की कार्यप्रणाली, ग्राहकों से संबंधित सेवाएं और अन्य बैंकिंग गतिविधियों का अनुभव मिल सकता है।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि अप्रेंटिस पद बैंक की स्थायी नौकरी नहीं है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उम्मीदवार को यूको बैंक में नियमित नौकरी मिलने की गारंटी नहीं होती है।
UCO Bank Apprentice Exam Pattern 2026: 100 प्रश्न और 100 अंक
यूको बैंक अप्रेंटिस परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले परीक्षा पैटर्न समझना चाहिए। इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित है।
परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में चार मुख्य विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
1. General / Financial Awareness – 25 प्रश्न, 25 अंक
2. General English – 25 प्रश्न, 25 अंक
3. Reasoning Ability and Computer Aptitude – 25 प्रश्न, 25 अंक
4. Quantitative Aptitude – 25 प्रश्न, 25 अंक
इस प्रकार चारों विषयों को मिलाकर कुल 100 प्रश्न होंगे। छात्रों को सभी विषय की तैयारी अच्छे से करना चाहिए क्योंकि हर सेक्शन का परीक्षा में बराबर महत्व है।
UCO Bank Apprentice Online Test Series से अभ्यास करने पर उम्मीदवार अपनी प्रश्न हल करने की गति और सटीकता को बेहतर बना सकते हैं। Toppersexam.com पर इस परीक्षा से संबंधित Mock Test और MCQ Practice सामग्री देखकर विद्यार्थी अपनी तैयारी को आगे बढ़ा सकते हैं।
यूको बैंक अप्रेंटिस सिलेबस 2026 की तैयारी कैसे करें?
UCO Bank Apprentice Syllabus 2026 को समझकर तैयारी शुरू करना उम्मीदवारों के लिए उपयोगी रहेगा। इस परीक्षा में बैंकिंग जागरूकता, अंग्रेजी, रीजनिंग, कंप्यूटर और गणित से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
General Awareness और Financial Awareness: इस विषय में उम्मीदवार को भारत की अर्थव्यवस्था, बैंकिंग प्रणाली, भारतीय रिजर्व बैंक, सरकारी योजनाएं, महत्वपूर्ण दिवस, करंट अफेयर्स और वित्तीय जागरूकता जैसे टॉपिक पढ़ना चाहिए।
General English: अंग्रेजी विषय में Grammar, Vocabulary, Reading Comprehension, Error Detection, Fill in the Blanks, Sentence Improvement और अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक पर अभ्यास करना उपयोगी रहेगा।
Reasoning Ability: रीजनिंग की तैयारी में Coding Decoding, Number Series, Blood Relation, Direction, Syllogism, Seating Arrangement और Puzzle जैसे टॉपिक पर ध्यान दिया जा सकता है।
Computer Aptitude: इस विषय में Computer Basics, Internet, MS Office, Computer Hardware, Software, Networking और Digital Banking से संबंधित जानकारी का अभ्यास करना चाहिए।
Quantitative Aptitude: गणित में Percentage, Profit and Loss, Ratio, Average, Simplification, Number Series, Time and Work, Simple Interest और Data Interpretation जैसे विषय उपयोगी है।
इन टॉपिक्स को पढ़ने के बाद उम्मीदवार को नियमित रूप से प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए। टॉपिक वाइज UCO Bank Apprentice MCQ और Practice Set की सहायता से तैयारी करने में आसानी हो सकता है।
UCO Bank Apprentice Mock Test 2026 से परीक्षा की तैयारी
यूको बैंक अप्रेंटिस परीक्षा में प्रश्न हल करने के लिए सीमित समय मिलेगा। इसलिए उम्मीदवार को केवल सिलेबस पढ़ने के साथ ऑनलाइन टेस्ट देने पर भी ध्यान देना चाहिए।
Toppersexam.com पर विद्यार्थी UCO Bank Apprentice Mock Test, Online Test Series, Important Questions और Practice Set से संबंधित तैयारी सामग्री देख सकते हैं।
ऑनलाइन मॉक टेस्ट का अभ्यास करने से उम्मीदवार को परीक्षा के समय प्रश्न हल करने की आदत बनती है। साथ ही विद्यार्थी यह भी समझ सकता है कि कौन से विषय में उनकी तैयारी अच्छी है और किस विषय में ज्यादा अभ्यास की जरूरत है।
छात्रों को प्रतिदिन रीजनिंग, अंग्रेजी और गणित के प्रश्नों को हल करना चाहिए। इसके अलावा बैंकिंग और फाइनेंशियल अवेयरनेस की नियमित पढ़ाई करने से सामान्य जानकारी मजबूत हो सकती है।
UCO Bank Apprentice Selection Process 2026
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। इसमें ऑनलाइन परीक्षा, स्थानीय भाषा से संबंधित पात्रता, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस जैसी प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं।
सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में प्रदर्शन और निर्धारित चयन नियमों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट तैयार होगी।
इसके बाद पात्र उम्मीदवारों के दस्तावेज की जांच किया जाएगा। स्थानीय भाषा की परीक्षा या भाषा संबंधी प्रमाणपत्र की आवश्यकता भी लागू नियमों के अनुसार हो सकती है।
अभ्यर्थियों को सलाह दिया जाता है कि चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए यूको बैंक की आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़े।
UCO Bank Apprentice Apply Online 2026: आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
जो उम्मीदवार यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, वह ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवारों को यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाना होगा। वहां अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन और आवेदन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है।
आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवार को NATS पोर्टल पर जरूरी पंजीकरण पूरा करना पड़ सकता है। इसके बाद बैंक की अधिसूचना में बताए गए अन्य ऑनलाइन आवेदन चरण पूरे करने होंगे।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवार अपना नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और अन्य जरूरी जानकारी सही तरीके से दर्ज करे।
इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होगा और अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क की सही राशि और भुगतान प्रक्रिया के लिए आधिकारिक सूचना देखना चाहिए।
आवेदन सफल होने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म और भुगतान की रसीद सुरक्षित रखे।
आधिकारिक आवेदन और नोटिफिकेशन: UCO Bank Job Opportunities पर भर्ती का विज्ञापन उपलब्ध है।
UCO Bank Apprentice Important Questions और Practice Set का महत्व
यूको बैंक अप्रेंटिस परीक्षा की तैयारी में Important Questions और Practice Set उपयोगी साबित हो सकते है। उम्मीदवार नियमित प्रश्न अभ्यास करके परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को समझ सकते हैं।
Toppersexam.com पर इस परीक्षा के लिए संबंधित MCQ, Question Bank और Online Practice सामग्री देखकर उम्मीदवार अपने कमजोर विषय को मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं।
विद्यार्थियों को सबसे पहले आसान प्रश्नों पर अपनी पकड़ बनाना चाहिए। इसके बाद मध्यम और कठिन स्तर के प्रश्नों का अभ्यास करना उपयोगी रहेगा।
जो छात्र परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना चाहते हैं, उनको समय निर्धारित करके मॉक टेस्ट देना चाहिए। इससे परीक्षा के समय होने वाली जल्दबाजी और गलतियों को कम करने में सहायता मिल सकती है।
UCO Bank Apprentice परीक्षा के लिए तैयारी की रणनीति
इस भर्ती की परीक्षा 7 नवंबर 2026 को निर्धारित होने के कारण उम्मीदवारों के पास तैयारी का समय सीमित है। ऐसे में छात्रों को अपनी पढ़ाई का एक सही प्लान तैयार करना चाहिए।
प्रतिदिन कम से कम दो से तीन विषयों पर अभ्यास करना उपयोगी हो सकता है। गणित और रीजनिंग में प्रश्न हल करने की गति बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
अंग्रेजी में Grammar और Reading Comprehension के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करे। कंप्यूटर विषय में महत्वपूर्ण बेसिक कॉन्सेप्ट को दोहराना चाहिए।
General Awareness में बैंकिंग से संबंधित जानकारी के साथ महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स पढ़ना जरूरी है।
Toppersexam.com पर UCO Bank Apprentice Online Test Series और Practice Set से संबंधित अध्ययन विकल्प देखकर उम्मीदवार अपनी तैयारी को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।
UCO Bank Apprentice Admit Card 2026 और Exam Day तैयारी
यूको बैंक अप्रेंटिस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपने प्रवेश संबंधी निर्देश और परीक्षा की जानकारी जांच करना चाहिए।
परीक्षा के लिए जारी होने वाले लॉगिन विवरण, परीक्षा लिंक या अन्य निर्देश उम्मीदवारों को संबंधित अधिकृत माध्यम से उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
परीक्षा से पहले उम्मीदवार को अपनी सभी जरूरी जानकारी तैयार रखना चाहिए। इसके अलावा ऑनलाइन टेस्ट का अभ्यास करने से कंप्यूटर पर प्रश्न हल करने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
छात्रों को परीक्षा के दिन समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 100 प्रश्नों के लिए केवल 60 मिनट दिए जाएंगे, इसलिए हर प्रश्न में ज्यादा समय लगाना सही नही होगा।
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी प्रमाणपत्र की आवश्यकता हो सकती है।
इनमें शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण, ग्रेजुएशन मार्कशीट, जन्म तिथि का प्रमाण, पहचान पत्र, फोटो और श्रेणी प्रमाणपत्र आदि शामिल हो सकते हैं।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार अपना संबंधित प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में तैयार रखे। आवेदन के समय दी गई जानकारी और दस्तावेज में कोई अंतर नही होना चाहिए।
उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जांच लेना चाहिए।
UCO Bank Apprentice 2026 के लिए Toppersexam.com पर तैयारी सामग्री
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवार Toppersexam.com की सहायता से परीक्षा अभ्यास को बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते है।
इस परीक्षा के लिए Mock Test, MCQ Questions, Practice Set, Question Bank और Online Test Series जैसे अध्ययन विकल्प उपयोगी हो सकते हैं।
छात्रों को अपनी तैयारी के दौरान हर विषय पर बराबर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा नियमित मॉक टेस्ट से अपने प्रदर्शन की जांच करना भी जरूरी है।
जो उम्मीदवार कम समय में अपनी तैयारी को बेहतर करना चाहते हैं, वह सिलेबस आधारित अभ्यास और रिवीजन का सही उपयोग करे।
यूको बैंक अप्रेंटिस परीक्षा में सफलता के लिए नियमित पढ़ाई, अभ्यास और समय प्रबंधन महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर टॉपिक पर विशेष मेहनत करना चाहिए और परीक्षा तक लगातार अभ्यास जारी रखना चाहिए।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 – 5 FAQs
Q1. UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 में कितने पदों पर भर्ती निकली है?
Ans.
यूको बैंक ने साल 2026 में अप्रेंटिस के कुल 530 पदों के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार इस भर्ती की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं।
Q2. यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 की अंतिम तारीख क्या है?
Ans.
UCO Bank Apprentice Online Form 2026 भरने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई थी।
Q3. UCO Bank Apprentice 2026 में कितनी सैलरी मिलेगी?
Ans.
चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। यह स्थायी बैंक कर्मचारी की सैलरी नहीं है।
Q4. UCO Bank Apprentice Exam 2026 में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
Ans.
यूको बैंक अप्रेंटिस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी और छात्रों को 60 मिनट का समय मिलेगा। ऑनलाइन परीक्षा 7 नवंबर 2026 को निर्धारित है।
Q5. UCO Bank Apprentice Mock Test और Important MCQ की तैयारी कहां से करें?
Ans.
उम्मीदवार UCO Bank Apprentice Mock Test, Important MCQ, Practice Set और Online Test Series की तैयारी के लिए Toppersexam.com पर संबंधित अध्ययन सामग्री देख सकते है। यहां से परीक्षा के विषयों के अनुसार अभ्यास करके छात्र अपनी तैयारी को बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

UCO Bank Apprentice Recruitment Exam 2026

RELATED POSTS

About Author

AuthorSaloni Baghel

Leave a comment

User Comments