Important Paper CRPF Police 

1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक इंग्लिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा लाइैर् गई भू-राजस्व नीति से सम्बन्ध रखता है?
(a) पिट्स इण्डिया एक्ट
(b) महालवारी बन्दोबस्त
(c) रेग्युलेटिंग एक्ट
(d) सहायक सन्धि
Ans (b)
 
2.  निम्नलिखित में से कौन-सी एक अटलाण्टिक महासागर में शीत धारा है?
(a) गल्फ स्ट्रीम
(b) बेंगुएला धारा
(c) पेरु धारा
(d)  ब्राजील धारा
Ans (b)
3. निम्नलिखित वर्षो पर विचार कीजिए
1600, 1700, 1800, 1900, 2000, 2100, 2200,  2300, और 2400 
उपरोक्त में कितने अधिवर्ष हैं?
(a) कोई नहीं
(b) 3
(c) 6
(d) 9
Ans (b)
 
4.  ऊपरी फलक के रूप में शिखर 'H' फलकों वाले 10 एक समान सिक्के एक मेज पर पड़े हुए हैं। एक प्रयास में, ठीक चार सिक्के ऊपर किए जा सकते हैं। सभी 10 सिक्कों के तल 'T' फलकों को ऊपरी फलक के रूप में लाने के लिए कुल प्रयासों की संख्या कम-से-कम कितनी होगी ?
(a) 4
(b) 5
(c) 6
(d) 7
Ans (a)
5. तीन पासे, जिनके सभी छः फलक ‘1’ से ‘6’ तक अंकित किए गए हैं, फेंके गए। योगफल 16 पाने के तरीकों की संख्या क्या है?
(a) 3
(b) 4
(c) 6
(d) 12
Ans (c)

6. ‘आधारभूत ढ़ाँचा’ का सांविधानिक सिद्धान्त निम्न में से किसके द्वारा आविष्कृत है?
(a) कार्यपालिका
(b) न्यायपालिका
(c) विधायिका
(d) सिविल समाज
Ans (b)
7. टेलीविजन का दूर-नियंत्रक प्रयोग करता है
(a) अवरक्त तरंगे
(b) अन्तरिक्ष तरंगे 
(c) सूक्ष्म तरंगे
(d) ईथर तरंगे 
Ans (a)
 
8.  सूक्ष्म-तरंग ओवन किस प्रकार की तरंग का प्रयोग करता है?
(a) अदृश्य परिसर की दीर्घ तरंगदैर्ध्य वाली तरंग का
(b) दृश्य परिसर की लघु तरंगदैर्ध्य वाली तरंग का
(c) दृश्य परिसर की दीर्घ तरंगदैर्ध्य वाली तरंग का
(d) अदृश्य परिसर की लघु तरंगदैर्ध्य वाली तरंग का
Ans (a)

9. एक कटोरे में जल (पेय) के ऊपर लोहे की एक पतली पिन को तैराया जा सकता है। यह परिघटना किस कारण से होती है?
(a) जल के पृष्ठ तनाव के कारण
(b) जल के श्यान स्वभाव के कारण
(c) जल के अणुओं में आयनी आबन्धों की उपस्थिति के कारण 
(d) जल के अणुओं में सहसंयोजी आबन्धों की उपस्थिति के कारण 
Ans (a)
 
10.  अपने भारित ट्रॉली बैग को चलाना शुरू करने के लिए आपको उस बल की अपेक्षा अधिक बल लगाना पड़ता है, जो चलते हुए ट्रॉली बैग को चलाने में लगता है। यह निम्नलिखित में से किसका एक उदाहरण है?
(a) ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम
(b) ऊष्मागतिकी का द्वितीय नियम
(c) न्यूटन का द्वितीय गति नियम
(d) न्यूटन का प्रथम गति नियम
Ans (d)
For More Important Paper CRPF Police - Click Here