Important Paper CTET & TET Paper - I
1. निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चों के संवेगात्मक विकास के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
(अ) कक्षा-कक्ष का प्रजातान्त्रिक परिवेश
(ब) अध्यापको की कोई भी सहभागिता नहीं क्योकि यह माता-पिता का कार्य है
(स) कक्षा-कक्ष का नियन्त्रित परिवेश
(द) कक्षा-कक्ष का अधिकारवादी परिवेश
उत्तर : अ
2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपयुक्त रचनात्मक आकलन कार्य नहीं है?
(अ) खुले अन्त वाले प्रश्न
(ब) परियोजना
(स) अवलोकन
(द) विद्यार्थियों का योग्यता क्रम निर्धारित करना
उत्तर : द
3. एक प्रभावशाली अध्यापिका होने के लिए यह महत्वपूर्ण है
(अ) पुस्तक से उत्तरो को लिखाने पर बल देना
(ब) समूह गतिविधि के बजाय वैयक्तिक अधिगम पर ध्यान देना
(स) विद्यार्थियों के द्वारा प्रश्न पूछने के कारण उत्पन्न व्यवधान की अनदेखी करना
(द) प्रत्येक बच्चे के सम्पर्क मे रहना
उत्तर : द
4. बच्चों के अधिगम को सुगम बनाने के लिए अध्यापको को एक अच्छे कक्षायी परिवेश का सृजन करने की आवश्यकता होती है। इस प्रकार के अधिगम परिवेश का सृजन करने के लिए नीचे दिए गए कथनों मे से कौन-सा नही है?
(अ) बच्चें के प्रयासो को स्वीकृति
(ब) अध्यापको के अनुसार कार्य करना
(स) बच्चे को स्वीकार करना
(द) अध्यापक का सकारात्मक रूख
उत्तर : ब
5. लडको एंव लडकियों के विषय मे कुछ कथन नीचे दिए गए है। आपके अनुसार इनमे से कौन-सा सही है?
(अ) लडको को घर के बाहर के कार्यो में सहायता करनी चाहिए
(ब) लडको को घर के कार्यो मे सहायता करनी चाहिए
(स) सभी लडकों को विज्ञान तथा लडकियों को गृह विज्ञान पढाया जाना चाहिए
(द) लडकियों को घर के कार्यो में सहायता करनी चाहिए
उत्तर : ब
6. एक बच्चे की कॉपी मे लिखने मे विपरीत छवियॉं, दर्पण छवि आदि जैसी गलतियॉं मिलती है। इस प्रकार का बच्चा लक्षण प्रदर्शित कर रहा है?
(अ) अधिगम में असुविधा के
(ब) अधिगम में अशक्तता के
(स) अधिगम मे कठिनाई के
(द) अधिगम में समस्या के
उत्तर : ब
7. शिक्षार्थियों के ज्ञान अर्जन में सहायता करने के क्रम में अध्यापकों को किस पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए?
(अ) सुनिश्चित करना कि शिक्षार्थी सब कुछ याद करते है
(ब) शिक्षार्थी के द्वारा प्राप्त किए गए अंको/ग्रेडो पर
(स) शिक्षार्थी को सक्रिय सहभागिता के लिए शामिल करना
(द) शिक्षार्थी के द्वारा अधिगम की अवधारणाओं में कुशलता प्राप्त करना
उत्तर : स
8. अध्यापक के दृष्टिकोण से प्रतिभाशीलता किसका संयोजन है?
(अ) उच्च योग्यता -उच्च सृजनात्मकता -उच्च वचनबद्वता
(ब) उच्च प्ररेणा-उच्च वचनबद्वता-उच्च क्षमता
(स) उच्च योग्यता -उच्च क्षमता-उच्च वचनबद्वता
(द) उच्च क्षमता -उच्च सृजनात्मकता -उच्च स्मरण शक्ति
उत्तर : अ
9. एन सी एफ 2005 के अनुसार गलतियॉं इस कारण महत्वपूर्ण होती है
(अ) यह विद्यार्थियो को ‘उत्तीर्ण’ एंव ‘अनुत्तीर्ण’ समूह मे वर्गीकृत करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है
(ब) यह अध्यापको के बच्चों को डाटने के लिए तरीका उपलब्ध कराती है
(स) यह बच्चे के विचार की अन्तर्दृष्टि उपलब्ध कराती है तथा संमाधनों के पहचानने में सहायता करती है
(द) यह कक्षा से कुछ बच्चों को हटाने के लिए आधा स्थान उपलब्ध कराती है
उत्तर : स
10. ‘ऑउट-ऑफ-द- बॉक्स ’ चिन्तन किससे सम्बंन्धित है?
(अ) अनुकूल चिन्तन
(ब) स्मृति-आधारित चिन्तन
(स) अपसारी चिन्तन
(द) अभिसारी चिन्तन
उत्तर : स
For More Important Paper CTET & TET Paper - I - Click Here