MCQs CRPF Police Exam

1. मानव अधिकारों पर विश्व सम्मेलन, जिसमें अधिकारों की सार्वभौमिकता की अभिपुष्टि हुई और महत्वाकांक्षी कार्ययोजना का प्रवर्तन हुआ, कहाँ आयोजित हुआ?
(a)  विएना (1993)
(b) जेनेवा (1996)
(c) न्यूयॉर्क (2000)
(d) बर्लिन (2002)
Ans (a)
 
2. राज्य पुनर्गठन अधिनियम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
(a) अधिनियम का सम्बन्ध राज्यों की सीमाओं का फिर से रेखांकन करने की समस्या से था।
(b) यह वर्ष 1956 में पारित हुआ था।
(c) इसने चौदह राज्यों और छः संघ राज्य क्षेत्रों का सृजन किया।
(d) राज्य की सीमाएँ प्रशासनिक सुविधा के लिए खींची गई। 
Ans (d)
 
3. निम्नलिखित राज्यक्षेत्रों पर विचार कीजिए, जो 15 अगस्त, 1947 के बाद भारत के हिस्से बने
1. गोवा, दमन एवं दीव
2. पुदुचेरी
3. सिक्किम
4. दादरा एवं नगर हवेली
निम्नलिखित में से कौन-सा वह सही कालानुक्रम (सबसे पहले से शुरू करते हुए) है, जिसमें वे भारत का हिस्सा बने?
(a) 1.2.3.4
(b) 3.1.4.2
(c) 4.1.2.3
(d) 2.4.1.3
Ans (d)
 
4. भारत के विदेशी नागरिक (दिसम्बर, 2005 से परिचालित भारत की विदेशी नागरिकता योजना के तहत) हकदार नहीं होंगे
(a) भारत के लिए बहुल-प्रवेश, बहु-प्रयोजन आजीवन वीजा के
(b) भारत में कितनी भी लम्बी अवधि तक रहने के लिए पुलिस प्राधिकारियों के सामने उपस्थित होने में छूट के 
(c) वित्तीय, आर्थिक और शैक्षिक क्षेत्रों में सिवाय कृषि या बागान सम्पत्तियों के प्रश्न के NRI के साथ समानता के
(d) भारत में मतदान के अधिकार के 
Ans (d)
 
5. अभी हाल में, जेनेवा में यूरोपियन लेबोरेटरी में एक ऐसे मूल कण के प्रयोगात्मक प्रेक्षण का दावा किया गया है, जो शून्य में प्रकाश की चाल की अपेक्षा अधिक चाल से चलता है। उस कण का नाम क्या है?
(a) इलेक्ट्रॉन
(b) पॉजिट्रॉन
(c) न्यूट्रॉन
(d) न्यूट्रिनो
Ans (d)
6. जब एक लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के घोल में डुबोया जाता है, तो लोहे की कील का रंग हल्का भूरा हो जाता है और कुछ समय बाद कॉपर सल्फेट के घोल का नीला रंग फीका पड़ जाता है। यह अभिक्रिया किसका उदाहरण है?
(a) रासायनिक संघटन
(b) रासायनिक अपघटन
(c) रासायनिक विस्थापन
(d) रासायनिक द्विविस्थापन
Ans (c)
 
7. पीने के उद्देश्य से प्रयोग में लाए जाने वाले जल में विरंजक-चूर्ण मिलाया जाता है। इस मामले में विरंजक चूर्ण की भूमिका क्या है?
(a) रोगाणुनाशी की
(b) विरंजन कारक की 
(c) अशुद्धता को निकालने की 
(d) pH घटाने की 
Ans (a)
 
8. यदि चार गुब्बारों A, B, C और D को क्रमशः हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, हीलियम और नाइट्रोजन गैसों से भरकर हवा में छोड़ दिया जाए, तो कौन-सा गुब्बारा पृथ्वी से अधिकतम दूरी तक पहुँचेगा? 
(a) गुब्बारा A 
(b) गुब्बारा B
(c) गुब्बारा C 
(d) गुब्बारा D 
Ans (a)
 
9. निम्नलिखित में से कौन-सी एक पौधाघर गैस नहीं है?
(a) मेथेन
(b) ओजोन
(c) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
(d) सल्फर डाईआक्साइड
Ans (d)
 
10. निम्नलिखित में से कौन-सा एक लवण जल में कठोरता का कारण है?
(a) कैल्शियम बाइकार्बोनेट
(b) कैल्शियम कार्बोनेट
(c) सोडियम सल्फेट
(d) पोटैशियम क्लोराइड
Ans (a)
For More MCQs CRPF Police Exam - Click Here